फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी को कनपटी में लगी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर

Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर के सिविल लाइन स्थित दुकान में युवा कारोबारी ध्रुव चावला को संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल ने एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के सिविल लाइन में स्थित दुकान में कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। कारोबारी दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल ने एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र स्व. अनिल चावला सिविल लाइन में शू विला नाम से जूतों की दुकान हरजिंदर के साथ पार्टनरशिप में चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब  रात 9:30 बजे ध्रुव ने फोन पर मां से बात की और जल्द घर आने की बात कही।

इसके बाद करीब 10:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो मां ने हरजिंदर को दुकान पर भेजा। वहां ध्रुव बेसुध था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। गोली लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें