फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो दिन में मुख्य डाकघर में एक करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पोस्टल विभाग के साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण दूसरे दिन भी मुख्य डाकघर के साथ ही 23 शाखा डाकघरों में कामकाज प्रभावित रहा। दो दिन में मुख्य डाकघर का करीब एक करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को डाक विभाग के मुख्यालय से सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य किया गया। पहले डाकघरों में 1.0 सॉॅफ्टवेयर से कामकाज होता था। सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर 2.0 कर दिया गया है। अपग्रेडेशन के बाद डाकघरों में पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि ऑनलाइन होने थे। काम के चलते सोमवार को दिनभर पोस्ट आफिसों में कामकाज ठप रहा। मंगलवार से कामकाज सुचारु होने की उम्मीद थी लेकिन मंगलवार को भी डाकघर में काम नहीं हो पाया।
मंगलवार को सुबह से ही लोग मुख्य डाकघर पहुंचने लगे थे लेकिन सॉफ्टवेयर न चलने से लेनदेन के साथ ही अन्य कार्य नहीं हो पाए। लोगों ने सॉफ्टवेयर ठीक होने का काफी समय तक इंतजार किया।
विज्ञापन

दो बजे तक यही स्थिति बनी रही। दो बजे बाद सॉफ्टवेयर ने काम करना शुरू किया लेकिन स्पीड लो होने के कारण कामकाज फिर भी नहीं हो पाया। कामकाज प्रभावित होने से शाखा डाकघरों में भी लाखों रुपये का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें