फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को थाने में बुलाया, विरोध में ठुकराल धरने पर बैठे

Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना में धरने पर बैठे पूर्व विधायक ठुकराज से वार्ता करते एसएचओ। पूर्व
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में जनांदोलन के बाद 400 मीटर बदहाल सड़क का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा की ओर से तय है। शिलान्यास कार्यक्रम के विरोध की आशंका पर पुलिस ने लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता को ट्रांजिट कैंप थाने बुलवा लिया। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एसएचओ कक्ष में धरने पर बैठ गए। विरोध को देखते हुए पुलिस ने संजय गुप्ता को छोड़ दिया।
विज्ञापन

दरअसल ट्रांजिट कैंप में व्यापार मंडल की ओर से सड़क बनाने की मांग के लिए कुछ दिन पूर्व धरना दिया गया था। इसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए थे। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का शिलान्यास विधायक के हाथों कराया जाना है। शिलान्यास के संभावित विरोध को देखते हुए रविवार को पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को थाने बुलवा लिया। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक भी पहुंच गए और इसका विरोध करते हुए एसएचओ कक्ष में धरने पर बैठ गए। प्रभारी एसएचओ महेश कांडपाल ने ठुकराल से वार्ता की और संजीव को छोड़ने की बात कही। इसके बाद ठुकराल ने डेढ़ घंटे बाद धरना खत्म किया।
कोट
सड़क बन रही है, अच्छी बात है। मैं सड़क बनने का विरोध क्यों करूंगा। संजीव ने सड़क के लिए दो बार धरना-प्रदर्शन किया था। लोनिवि अधिकारियों ने लिखित में 15 जून से काम शुरू करने का पत्र संजीव को दिया था लेकिन पुलिस ने सत्ताधारी नेताओं को खुश करने के लिए सम्मानित व्यक्ति संजीव को थाने में बुलवाकर बैठाया, जो गलत था। इस वजह से मैं संजीव के साथ धरने पर बैठा। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें