फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कैंची मेेले से लौटीं बसें, पटरी पर आई व्यवस्था

Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो की आठ बसों के कैंची मेले से लौटने के बाद व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। बसों का संचालन सामान्य हो गया है। निगम प्रबंधन के निर्देश पर डिपो से काशीपुर, खटीमा और नैनीताल रूट पर चलने वाली आठ बसों को 13 जून को कैंची मेले के लिए भेजा गया था। बसों के कैंची मेले में होने से 14 और 15 जून को खटीमा, काशीपुर, नैनीताल रूट पर बसों के संचालन के लिए डिपो प्रबंधन को मशक्कत करनी पड़ी थी। अन्य रूटों से आने वाली बसों को खटीमा, काशीपुर, नैनीताल रूट पर चलाया गया था। डिपो के एजीएम केएस राणा ने बताया कि रविवार की देर रात तक सभी बसें कैंची से वापस लौट आईं थीं। सोमवार को बसों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें