फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ''''महक'''' के जरिये जीवंत हुई कवि स्व. सतीश गुम्बर की रचनाएं

Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। शहर में आयोजित समारोह में साहित्यकार संजय सिंह श्रीनेत, सिम्मी गुम्बर, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, राजेश डाबर, रविंद्र बजाज एवं अजीत सिंह विर्क ने संयुक्त रूप से दिवंगत सतीश गुंबर की पुस्तक ''''महक'''' का विमोचन किया। इस दौरान काव्य पाठ संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें कवि शेखर पाखी, शालिनी, भास्कर काविश, रूपेश कुमार सिंह और सरफराज ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवि सतीश गुम्बर का जीवन जितना बहुआयामी था, उतना ही अनुशासित भी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी कविताएं किताब का रूप लें। उनकी इच्छा को साहित्यकार संजय सिंह श्रीनेत और उनकी टीम ने साकार किया है। उनके बेटे शिवांग गुम्बर ने कहा कि आज पापा का सपना पूरा हो गया। संचालन राजकुमार भुड्डी और राजेश अग्रवाल ने किया। वहां विनोद हुडिया, पवन बजाज, वेद राज बजाज, सतीश भुड्डी, प्रदीप फुटेला, कृष्ण लाल अनेजा, अनिल नारंग, मानसी गहलोत आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें