फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद टनकपुर और खटीमा के लिए चलीं बसें

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से टनकपुर के लिए रवाना होती रोडवेज बस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीन महीने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार आम जनता के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। रुद्रपुर डिपो से एआरएम व कर्मचारियों ने बसों को रूटों पर रवाना किया। पहले दिन रोडवेज बसों में पर्याप्त यात्री नहीं मिले। रुद्रपुर डिपो से आठ बसों का संचालन हुआ। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन सुबह सात बजे से टनकपुर, हल्द्वानी, खटीमा व काशीपुर रूट की बसों के संचालन की तैयारी शुरू की गई। एआरएम राकेश कुमार ने रोडवेज वर्कशॉप में सभी बसों का जायजा लेते हुए चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। प्रति बस 10 से 12 यात्रियों ने ही सवारी की। एआरएम ने कहा कि पहले दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खटीमा, टनकपुर, काशीपुर और हल्द्वानी के लिए आठ बसों का संचालन किया गया। इन बसों में करीब 90 यात्रियों ने सफर किया। उन्होंने कहा कि पहले कम यात्रियों ने बसों में सफर किया। धीरे-धीरे यात्रियों के बढ़ने की संभावना है। टनकपुर मार्ग पर डग्गामार बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही रोडवेज परिसर में बाहरी वाहन प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें