खटीमा में नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपतें सभासद व वार्डवासी
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। कंजाबाग रोड की दुर्दशा से आक्रोशित सभासद एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर श्रीपुर विचवा तक मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग की है। ज्ञापन में मार्ग की दुर्दशा से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी दी है।
विधायक डा. राणा को सौंपे ज्ञापन में वार्ड संख्या एक के सभासद गोकुल ओली, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सनवाल, नवीन, ग्राम प्रधान कमलेश राणा आदि ने कहा कि लगभग 14 किमी मार्ग विगत कई वर्षों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। ज्ञापन देने वालों में नवल किशोर पांडे, गोविंद भंडारी आदि सम्मिलित रहे।
इधर, वार्ड संख्या 20 के सभासद महेश राणा के नेतृत्व में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को सौंपे ज्ञापन में कंजाबाग रोड पर वर्षों से पड़े गड्ढों की जानकारी दी है। वहां भुवन जोशी, किशोर जोशी, हरेंद्र सिंह, रोशन सिंह, लाल सिंह नेगी, सुभाष पांडेय आदि उपस्थित थे।
---::: कंजाबाग रोड का जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो जनता के साथ बैठूंगा धरने पर : राणा ::: खटीमा। नानकमत्ता के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि यदि कंजाबाग रोड का जीर्णोद्धार नहीं होता है तो वह स्वयं जनता के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। विधायक डॉ. राणा ने मार्ग में नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र का मात्र 4 किमी हिस्सा बताया। ग्रामीणों को समझाते हुए विधायक डॉ. राणा ने कहा मार्ग में प्रथम चरण के कार्य का स्टिमेट शासन को भेजा गया है