फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांवड़िये को टक्कर मारने वाली बस की सीज

Sun, 15 Feb 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तेज रफ्तार बाइक एक फैक्टरी की बस से बचने के प्रयास में कांवड़िए की कांवड़ से टकरा गई। बाइक सवार तो मौके से भाग गया लेकिन बस को कांवड़ियों ने घेर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बस को सीज कर दिया, तब कावंड़िए शांत हुए।
विज्ञापन


आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर रोड पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों का जत्था जा रहा था। इसी दौरान आलू फार्म के पास एक बस यूके 18 पीए 0577 कर्मचारियों को लेकर फैक्टरी जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने बस से बचने के प्रयास में एक कांवड़िए की कांवड में टक्कर मार दी। जब तक कांवडिए उसे पकड़ते इससे पहले बाइक सवार मौके से भाग गया। इसी बीच हंगामा काट रहे कांवड़ियों ने बस को घेर लिया। सूचना पर आईटीआई पुलिस और बस स्वामी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रवि सैनी ने महौल बिगड़ता देख फैक्टरी की बस को सीज कर दिया। जिसके बाद गुस्साए कावंडिए शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें