रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर खड़ी काठगोदाम डिपो की बस। स्राेत संवाद
- फोटो : Bus
दूसरी बस से सवारियों को किया गया रवाना
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर काठगाेदाम डिपो की बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कार में मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया।
रविवार दोपहर काठगोदाम से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की एक बस ने नैनीताल हाईवे पर एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने बस को रुकवा कर चालक को नीचे उतार लिया। चालक और कार सवार लोेगों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। कार सवार लोग क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत कराने की बात करने लगे। कुछ देर बाद से पीछे आई सीएनजी बस में उन यात्रियों को बैठा कर गंतव्य को रवाना किया गया। इधर, सूचना पर सिडकुल ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली और सभी को शांत कराया। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।