फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरडब्ल्यूडी के एई देंगे गुणवत्ता और मूल्यांकन रिपोर्ट

Mon, 07 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलखदेवा में बिना मंजूरी हुए कार्यों की गुणवत्ता पर जांच कमेटी को संशय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गदरपुर की अलखदेवा ग्राम पंचायत में बिना मंजूरी हुए निर्माण कार्यों और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फर्जी ढंग से कार्यों को चढ़ाने के मामले में जांच लंबी खिंचती दिख रही है। डीडीओ की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी ग्राम प्रधान, वीपीडीओ और ठेकेदार का पक्ष सुनने के साथ ही निर्माण कार्यों का जायजा ले चुकी है। टीम को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली है। इसके बाद टीम में शामिल ग्रामीण निर्माण विभाग के एई से निर्माण कार्यों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है, वहीं मामले में शामिल लोगों को एक हफ्ते में कमेटी को लिखित रूप में बयान देने को कहा गया है।
अलखदेवा ग्राम पंचायत में एक ठेकेदार ने कुछ महीने पहले बिना मंजूरी के दो सीसी रोड और एक नाली का निर्माण करा दिया था। इसके बाद ठेकेदार की ओर से वीपीडीओ पर निर्माण कार्यों का भुगतान कराने का दबाव डाला जा रहा था। बिना मंजूरी के कराए गए कार्यों को वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजना में फर्जी तरीके से ई-स्वराज पोर्टल पर भी ऑनलाइन चढ़ाया गया था। इस मामले में वीपीडीओ दीपक असगोला की शिकायत के बाद सीडीओ ने डीडीओ की अध्यक्षता में डीपीआरओ और ग्रामीण निर्माण विभाग के एई की जांच टीम गठित की थी। चार अगस्त को टीम ने गांव में पहुंचकर निर्माण कार्यों का रिकार्ड देखने के साथ ही तीनों पक्षों की बात सुनी गई। जांच टीम में शामिल डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान, वीपीडीओ और ठेकेदार को कहा गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर कमेटी को साक्ष्यों सहित लिखित बयान दर्ज करा सकते हैं। कहा कि निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी टीम ने किया था लेकिन काम की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। कमेटी मेें शामिल एई कुछ दिनों में नापजोख कर उसकी गुणवत्ता और मूल्यांकन की रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट:
बाबरखेड़ा में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत
रुद्रपुर। काशीपुर के ग्राम पंचायत बाबरखेड़ा में हुए निर्माण कार्यों की शिकायत डीएम कार्यालय में की गई है। ग्रामीण फिरोज अली ने शिकायत मेें कहा है कि ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत किए गए तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य में अनियमितता की गई है। तालाब के चारों ओर स्लॉप खड़ंजे, मछली बीज सीट निर्माण, चारों ओर हरियाली का कार्य होना था, जो नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें