फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टेंपो को टक्कर मारने वाले बस चालक पर केस

Mon, 19 May 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क किनारे खड़े टेंपो को बस चालक की ओर टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बस चालक (अज्ञात) पर केस दर्ज कर लिया है। कासम अली निवासी महुआखेड़ा गंज ने आईटीआई थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई असगर अली टेंपो चलाता है। 17 मई की सुबह लगभग सवा सात बजे तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कॉलेज की दो छात्राओं यशी चंदेल व मानसी खोलिया निवासी गांव बघेलेवाला को स्कूल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर के पास एक छात्रा के टेंपो में बैठाने के लिए उसने टेंपो को सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान काशीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस संख्या यूके 18 पीए-0162 के चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी। घटना में यशी चंदेल व मानसी खोलिया व उसका भाई मोहम्मद असगर अली को काफी चोटें आयी।
विज्ञापन

जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि घटना के समय वह भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें