किच्छा-रुद्रपुर हाईवे फ्लाईओवर पर देर रात बस और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं, किसी की जान नहीं गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किच्छा-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर पर देर रात बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी। देर रात फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान बस की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप चालक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद बस और पिकअप दोनों को हुए नुकसान के चलते मौके पर कुछ देर तक लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।