फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराने से डंपर जला

Mon, 12 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से टकराने से लगी आग के बाद जला डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक कालोनी की निर्माणाधीन सड़क में मिट्टी उतारकर लौट रहा डंपर झूलती हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से झुलसा चालक छिटककर बाहर गिरा और डंपर धूं-धूंकर जलने लगा। गंभीर हालत में चालक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग की लपटों में घिरे डंपर पर पानी की बौछार कर दमकल कर्मियों ने काबू पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



 ग्राम हेमपुर निवासी कुलदीप (25) डंपर संख्या एचआर 55- 8570 में चालक था। रविवार सुबह वह डंपर में मिट्टी लादकर जसपुर खुर्द स्थित कृष्णा कालोनी में निर्माणाधीन सड़क पर डालने गया था। वह मिट्टी खाली कर डंपर वापस ला रहा था कि कालोनी में गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन की झूलती लाइन से डंपर का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। जिससे डंपर में करंट दौड़ गया और कुलदीप छिटककर झुलसी हालत में डंपर से बाहर छिटक गया। डंपर में आग लग गई।

डंपर को जलता देख कालोनी के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। इसी बीच झुलसी हालत में कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। दमकलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, उसका काफी हिस्सा जल चुका था। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद भी काफी देर तक बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। विद्युत विभाग के एसडीओ ग्रामीण पीके शाह ने बताया कि हाईटेंशन तार इतनी नीची नहीं थी कि हादसा होता। चालक सड़क पर डंपर की हाइड्रोलिक से ट्राला उठा कर मिट्टी गिराता हुआ चल रहा था। ट्राली उठी होने की वजह से तार से टकराई और करंट आ गया।
विज्ञापन



 ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों के करंट लगने की एक साल में तीसरी घटना है। इससे पहले एक मेटोडोर और डंपर में भी करंट आ चुका है। लेकिन दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ था। घरों के ऊपर से लाइनें गुजर रही हैं। लेकिन कई बार कहने के बाद भी बिजली विभाग उसे ठीक नहीं कर रहा है।

। करंट से झुलसकर मारा गया डंपर चालक कुलदीप आठ भाइयों ने चौथे नंबर का था। उसके पिता की साइकिल के पंचर लगाने की दुकान है। मृतक छह महीने से डंपर में चालक था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें