फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नोटिस के बावजूद कराया जा रहा था भवन का निर्माण

Tue, 10 Nov 2026 01:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के प्रीत विहार में सीलिंग की जमीन पर नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी था, जिस पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाकर भवन ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के प्रीत विहार में सीलिंग की जमीन पर नोटिस के बावजूद कराए जा रहे अवैध निर्माण पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तहसील प्रशासन की ओर से पहले ही निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद भवन का निर्माण जारी था और लेंटर डालने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बुलडोजर से भवन को तोड़ने का काम शुरू होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मकान मालिक अचानक बेहोश हो गया। उसकी हालत को देखते हुए प्रशासन ने कुछ देर के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें