फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन निगम की जमीन पर बने भवन पर गरजा बुलडोजर

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन निगम की भूमि पर किए अतिक्रमण पर एक बार फिर बुलडोजर गरजा। राजस्व अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिले भवन को ध्वस्त किया गया। अब तक रोडवेज की जमीन पर से दस अतिक्रमणों को ढहाया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र बुदलाकोटी और रोडवेज के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को कार्यशाला परिसर से सटी जमीन पर अवैध रूप से बने भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
मकान से संबंधित व्यक्ति का सामान बाहर निकलवाया गया। भवन को खाली करने की प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लग गया। उसके बाद दो मंजिले भवन को जेसीबी की मदद से ढहाने का काम शुरू हुआ, जो शाम तक चला। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें