काशीपुर। बीएसएनएल का नेटवर्क दिन भर बाधित रहा, जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक नेटवर्क की समस्या का समाधान कर लिया गया। काशीपुर में सरकारी कार्यालयों के अलावा कई निजी कार्यालयों में भी बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा हुआ है।
शुक्रवार को बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। सुबह करीब 10 बजे के बाद से इंटरनेट सेवा ठप हो गई और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तहसील परिसर में भी खतौनी निकलवाने आए लोगों की खतौनी नहीं निकली। ऐसे में अब उन्हें फिर से तहसील में चक्कर लगाना पड़ेगा। दूसरी ओर, बीएसएनएल के एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह से इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी। समस्या को ठीक कर लिया गया ओर शाम तक इंटरनेट सेवा बहाल हो गई थी।