फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीएससी के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव नौली, बहेड़ी (यूपी) निवासी अभिषेक कुमार (20) पुत्र अगेंद्र पाल सितारगंज की ओर से अपने घर जा रहा था। तभी किच्छा हाईवे पर कठंगरी मोड़ के पास एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अभिषेक बरेली स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी बड़ी बहन की गांव सिसैया में शादी हुई है। उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी बड़ी बहन के घर से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा जाएगा। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें