फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाई, बहन और भाभी पर जमीन हड़पने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक महिला ने थाने में तहरीर देकर भाई, बहन और भाभी पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा सोनीपत के सेक्टर 13 निवासी सत्यावती ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018/19 में उसके छोटे भाई दलवीर सिंह से करीब सवा दस एकड़ जमीन पारिवारिक समझौते के तहत ली थी। वह जमीन गांव भव्वानगला मलकंठपुर में है। उसने भाई से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा। इस पर उसके भाई ने कहा कि ये परिवार की बात है रजिस्ट्री की जरूरत नहीं है। इसके चलते दाननामा करा लिया गया। उसने जमीन में मकान बनाया, बगीचा लगाया और बिजली मीटर भी लगा लिया। वह जमीन की देखभाल भी लगातार करती आ रही है। इस बीच वह अपने बेटे अजयपाल के पास जाकर सोनीपत चली गई।
मार्च 2025 में उसके भाई दलबीर सिंह, रघुविंद्र सिंह, बहन सुदेश और भाभी प्रियंका नेहरा उसकी अनुपस्थिति में मकान का ताला तोड़कर रहने लगे। बिजली मीटर भी तोड़ दिया। झूठा शपथपत्र देकर दाननामा खारिज करने के लिए वाद दायर कर दिया जिसे कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। बताया कि आरोपी ने उसकी पुत्रवधू पिंकी को फोन कर कहा कि भव्वानगला मत आना। उसके बाद जब वह घर आई तो आरोपियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। गालीगलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए धमकी देकर भगा दिया। उसने धोखाधड़ी कर भाई, बहन और भाभी पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केलाखेड़ा थाने में दलबीर सिंह, रघुविंद्र सिंह, सुदेश और प्रियंका नेहरा के खिलाफ धारा 131, 318/4, 324/4, 333, 351/2, 352 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें