फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाभी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में देवर गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने की देवर की शह पर दुष्कर्म होने की पुष्टि, तीन अभियुक्तों की तलाश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुलिस ने सरस मेले से लौट रही महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके देवर की संलिप्तता पाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में लिप्त तीन अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
सोमवार को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया था कि रविवार की रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद देवर की बाइक से वापस घर लौट रही थी। दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त सवार थे। देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड से चलने का दबाव बनाया। बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचते ही देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि देवर के दोनों दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से तमंचे और चाकू के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य युवक को भी कॉल कर मौके पर बुलाया और दुष्कर्म करने को कहा लेकिन तीसरा युवक मौके पर आकर वापस चला गया। रात को किसी तरह वह देवर के साथ वापस घर पहुंची और पति व घरवालों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसकी शह पर ही महिला से दुष्कर्म होने की पुष्टि के बाद देवर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राजा निवासी खेड़ा बस्ती और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रशांत कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें