फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली के दो टुकड़े

Tue, 21 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर)।
विज्ञापन
ट्रेन से टूटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर)। गांव परमानंदपुर के पास बेगमाबाद मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर लालकुआं से काशीपुर जा रही ट्रेन (55317) की टक्कर से खनिज सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली और फरार हो गया। घटना सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। घटना के करीब 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। इस मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। समाचार लिखे जाने तक रेलवे अधिकारी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें