फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कों को लेकर आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी

Wed, 28 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़कों को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे कुलदीप सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आई। इस दौरान भैंस के सामने बीन की तर्ज पर बैंड बजा रहे भाजपाइयों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन



सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व सांसद बलराज पासी और विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। यह बहुत ही शर्म की बात है। इस बीच अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम भगत सिंह फोनिया, एडीबी के अधिकारियों ने 20 दिन की मोहलत मांगते हुए आमरण अनशन समाप्त करने को कहा। जिस पर भाजपाइयों ने इंकार दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू होने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा। उसके बाद भाजपा नेता खीम सिंह दानू के नेतृत्व में भैंस पर कैबिनेट मंत्री का चित्र और लालबत्ती लगाकर चौक पर बीन की तरह बैंड बाजा बजाया गया। इस दौरान पहुंचे एसएसआई हिमांशु पंत ने पुलिस बल के साथ भाजपाइयों को खदेड़ने का प्रयास किया। जिस पर धक्कामुक्की हो गई।


मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार, विमल शर्मा, हरीश वर्मा, टिंकू यादव, रघुवीर साहोता, जगतजीत सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रहीस अहमद, बलविंदर सिंह, सुमित चौधरी, कुलप्रीत सिंह, हरलोक सिंह, जगतार सिंह बाजवा मौजूद थे। मंगलवार को महिलाओं ने मुख्य मार्ग से रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें