फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज महोत्सव में बही कृष्ण लीला की बयार

Sun, 28 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 संस्कार भारती की ओर से आयोजित बृज महोत्सव में शनिवार शाम को रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को कृष्णमय बना दिया। कृष्ण बनो प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। काशीपुर बाईपास रोड स्थित रुद्रा कांटीनेंटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील अग्रवाल थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजकुमार ठुकराल ने की।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिकल एंड फाइन आर्ट्स की केंद्र व्यवस्थापिका मोनिका अरोरा और उनकी टीम ने मां शारदे की उपासना से किया। कृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को रश्मि रस्तोगी, विद्या शाह, सुषमा अग्रवाल और कमलेश बिष्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई लोगों को उनकी कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। मोनिका अरोरा को कला गुरु के रूप में नवाजा गया।

बृज महोत्सव में जेसीज स्कूल, आरएएन, ऑक्सफोर्ड एकेडमी, विस्डम, गुरुनानक स्कूल, टेंडर सोल स्कूल आदि ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेंद्र, सह क्षेत्र प्रमुख देवेंद्र रावत, प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल, संस्कार भारती इकाई के अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, केएलए के एमडी अरुण अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें