चोर दिन दहाड़े एक घर के ताले तोड़ कर तकरीबन साढ़े सात लाख के सोने के जेवर और एक लाख की नकदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार के दिन में सांडखेड़ा थाना आईटीआई निवासी जगजीत सिंह जग्गी अपने घर पर ताले लगाकर परिवार के साथ कही बाहर गए थे। शाम लगभग चार बजे जब वापस लौटे तो उन्हें दरवाजों के ताल टूटे मिले। घर में तीन अलमारियों के ताले भी टूटे थे। अलमारियों, बैड का सामान व जेवरों के खाली डिब्बे जमीन में बिखरे पड़े थे।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में रखे नकद एक लाख रुपया, सोने के लगभग साढ़े सात लाख के जेवर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैै।