फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल सीट पर 20 साल बाद जीता ब्राह्मण प्रत्याशी

Fri, 24 May 2019 12:04 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
मतदान का वीडियो किया वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दिग्गजों के बीच चुनाव बेहद दिलचस्प रहा था। स्थानीय, राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही आखिर समय में ब्राह्मणवाद और ठाकुरवाद भी खूब चला था। दोनों दिग्गज ठाकुर और ब्राह्मण होने की वजह से इस कार्ड को खेला गया था लेकिन जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकारने के साथ ही कार्ड को भी फेल कर दिया था। परिणाम के रुप में भाजपा के अजय भट्ट काबिज हुए और करीब 20 साल इस सीट पर ब्राह्मण सांसद की ताजपोशी हुई। 

विज्ञापन


नैनीताल लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा ने लंबे समय बाद ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में अजय भट्ट को टिकट दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ठाकुर प्रत्याशी थे। दोनों वर्गों में ब्राह्मणवाद और ठाकुरवाद हावी नजर आया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा ठाकुरों की एक जाति पर बयान देने से भी मामला उछला था। इसको बड़ा मुद्दा बनाया गया था।

चुनाव प्रचार के अंतिम समय में इसने जोर पकड़ा था। प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर के कारण भी नैनीताल लोकसभा सीट पर ब्राह्मणवाद हावी रहा। आखिर में वर्ष 1999 के बाद पहली बार नैनीताल सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी की ताजपोशी हुई थी। इससे पूर्व वर्ष 1999 में ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में आखिरी बार एनडी तिवारी सांसद बने थे।
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि अस्तित्व में आने के बाद लगातार पांच बार ब्राह्मण सांसद रहे थे। एनडी के अलावा इला पंत भी यहां से सांसद रही थी। कुल मिलाकर जनता ने सब कुछ दरकिनार कर मोदी के नाम पर अजय को जीत का आशीर्वाद देकर संसद पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन


नैनीताल लोकसभा सीट पर जीते प्रत्याशी 
वर्ष     प्रत्याशी    पार्टी 
1951  सीडी पांडे  कांग्रेस
1957  सीडी पांडे  कांग्रेस
1962  केसी पंत    कांग्रेस 
1967  केसी पंत    कांग्रेस 
1971  केसी पंत    कांग्रेस 
1977  भारत भूषण  जनता पार्टी
1980  एनडी तिवारी  कांग्रेस
1984  सत्येंद्र गुड़िया कांग्रेस
1989 डॉ. महेंद्र पाल  कांग्रेस
1991 बलराज पासी  भाजपा
1996 एनडी तिवारी   कांग्रेस
1998 इला पंत       भाजपा
1999 एनडी तिवारी   कांग्रेस
2002 डॉ. महेंद्र पाल   कांग्रेस
2004 केसी बाबा      कांग्रेस
2009 केसी बाबा       कांग्रेस
2014 भगत कोश्यारी   भाजपा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें