फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी सांई का बॉक्सिंग कोच निलंबित, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर (साई) के बॉक्सिंग कोच के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय जांच में दोषी मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम नंदरामपुर निवासी हरजिंदर सिंह संधू भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर (साई) में बॉक्सिंग का कोच है। साई में डे-बोर्डिंग में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां एक छात्रा भी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है। इस छात्रा के अभिभावकों ने साई के अधिकारियों से शिकायत की थी कि 17 जुलाई 2019 को प्रशिक्षण के समापन पर कोच ने अन्य बच्चों को हाल से बाहर भेज दिया और उनकी बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराई गई तो कोच पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्ट्या सही पाए गए। केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने साई के महानिदेशक (दिल्ली) संदीप प्रधान को जांच रिपोर्ट भेजकर हरजिंदर संधू के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की। डीजी साई ने आरोपी कोच संधू को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डीजी साई के आदेश पर शुक्रवार को केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कोच हरजिंदर सिंह संधू के खिलाफ धारा 354 डी और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें