फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाल श्रम से मुक्त कराए दोनों बच्चों का स्कूल में कराया जाएगा दाखिला

Mon, 06 Apr 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। श्रम विभाग की ओर से चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत दो बच्चों को श्रम कार्य से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की गई है। विभाग की टीम ने शनिवार को शहर व आसपास के रेस्टोरेंट, ढाबा व दुकानों आदि पर छापा मारकर दो बच्चों को कार्यस्थल से मुक्त कराया था।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराए गए बच्चों का उनके घर के नजदीक स्कूल में दाखिला कराया जाएगा ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार सकें। दोनों बच्चों की आयु करीब 15 साल है और दोनों बिगवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। विभागीय अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया ताकि वह बच्चों को काम में न लगाए और शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। इस कार्रवाई के तहत संबंधित के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उपश्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से मुक्त कराकर अब उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें