पंतनगर। शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता पर्याप्त थी। फिर भी तकनीकी कारणों से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच दोनों उड़ाने रद्द कर दी गईं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए न्यूनतम एक हजार मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) की आवश्यक होती है। शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता एक हजार मीटर से अधिकॉ थी परंतु तकनीकी कारणों से विमान को यहां उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324, जो दोपहर 1.05 बजे पंतनगर पहुंचती है और दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 जो शाम 4.05 बजे पंतनगर पहुंचती है, दोनों को रद्द कर दिया गया। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान में पंतनगर एयरपोर्ट पर रेक्टिफिकेशन का कार्य चल रहा है। जिसके चलते इंडिगो की दोनों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। संवाद