शहर में अवैध शराब के धंधे पर पूर्णत प्रतिबंध लगवाने वाली महिलाओं को शिव सेना की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि शहर की महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए जो संघर्ष किया, वो प्रशंसनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेंद्र नागर ने कहा कि शिव सेना के सैनिक नशा विरोधी अभियान आगे भी चलाएंगे।
शनिवार देर रात वार्ड संख्या छह केशवनगर में शिव सेना की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि धर्मांतरण और गौ तस्करी के खिलाफ शिवसेना मुखर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेंद्र नागर ने कहा कि नशे ने समाज में कुरीतियां फैला दी है। युवा नशे का आदी होता जा रहा है। घरेलू हिंसा बढ़ रही है।
ऐसे में महिलाओं के शराब विरोधी अभियान ने समाज को उन्नति की ओर ला दिया है। उन्होंने वार्ड छह की महिलाओं द्वारा वार्ड में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए जाने की प्रशंसा की। संचालन कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने किया। वहां मंडल अध्यक्ष हेमंत भैय्यू, जिला उपाध्यक्ष पप्पू राठौर, वीरु गुप्ता, बसंत लाल, कन्हई हाजरा, कविता सक्सेना आदि थे।