फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: पंतनगर एयरपोर्ट पर बम की धमकी से फैली सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए जिला प्रशासन ने किया मॉकड्रिल

Wed, 17 Dec 2025 07:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर

सार

पंतनगर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बम सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास आपातकालीन तैयारियों का परीक्षण करने के लिए किया गया था।

 
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर एयरपोर्ट में बुधवार को सायरन बजते ही आसपास के लोग और राहगीर सशंकित हो उठे। पूछताछ में एयरपोर्ट के अंदर बम होने की सूचना पर लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों सहित जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का एयरपोर्ट पर जमावड़ा लग गया। दरअसल एयरपोर्ट में बम होने की धमकी की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था।

 

बम की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट (एपीएसयू) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टर्मिनल भवन को तत्काल खाली कराया। साथ ही यात्रियों और कर्मचारियों सहित एयरपोर्ट में मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से निर्धारित असेंबली प्वाइंट पर भेजा। मॉकड्रिल के दौरान बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने टर्मिनल भवन सहित एयरपोर्ट के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस अभ्यास में एयरपोर्ट प्रशासन, एयरपोर्ट पुलिस, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, एयरलाइन प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आपसी समन्वय के साथ अपनी निर्धारित भूमिकाओं का निर्वहन किया। सूचना मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी की एयरपोर्ट में तत्काल बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की। मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी परखा गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मॉकड्रिल पूरी तरह सफल रही। भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ताकि किसी भी आपातस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें