बाजपुर जीजीआईसी में बनाए टेबल।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। एसडीएम/आरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि मतगणना करने के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
जीजीआईसी के सभागार में 13 टेबलों पर दो चरणों में मतों की गिनती शुरू होगी। पहले चरण में वार्ड नंबर एक से छह तक और दूसरे चरण में वार्ड सात से वार्ड 13 की गिनती होगी। गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बीस कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिभंग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।