फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नगर से सटे बाराकोली जंगल में सिरस के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। इससे आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर रस्से के चोट के निशान और घुटनों पर रगड़ मिली है। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 8:15 बजे कोतवाली पुलिस को बाराकोली जंगल में पंडरी बीट क्षेत्र में वन देवी मंदिर के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। एसआई धीरज वर्मा मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे। आसपास के लौका व गोठा गांव के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। अज्ञात व्यक्ति के गले में फटे हुए नीले रंग के लोवर का फंदा पड़ा था और घुटने पर रगड़ने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
एसआई वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के अपने ही लोवर को फाड़कर रस्सा बनाकर उससे फांसी लगाना प्रतीत होता है। मृतक के सिर पर जूड़ा और चेहरे पर दाढ़ी है। ग्रे रंग की टी शर्ट पहने है। दाहिने हाथ में कड़ा है और बाएं हाथ में घड़ी बंधी थी। शव करीब 24 घंटे पुराना लग रहा है। कहा कि मृतक ने मौत खुदकुशी से हुई या उसकी हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है। मौत का सही कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें