फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी में गई महिला का शव पेड़ पर लटका मिला, पति पंजाब में करता है नौकरी

Sat, 08 Feb 2025 05:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में रिश्तेदार की शादी में गई एक महिला का शव पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नानकमत्ता में रिश्तेदार की शादी में गई एक महिला का शव पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार की सुबह ग्राम प्रतापपुर नंबर नौ के ग्रामीणों ने निर्मल सिंह के खेत में पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका महिला का शव देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रतापपुर चौकी प्रभारी दीपक जोशी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद सीओ खटीमा विमल रावत और नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त प्रतापपुर नंबर 9 निवासी पवित्रा राणा (26) पत्नी विक्रम सिंह के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह पंजाब में नौकरी करता है। नवंबर में वह पंजाब चला गया था। मृतका गांव में अपने सास-ससुर व दो वर्ष के पुत्र के साथ रहती थी। शुक्रवार रात गांव में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए वह परिजनों के साथ गई थी। शादी वाले घर में ही सुबह पुत्र को सास-ससुर के पास छोड़कर वह खेतों की ओर गई थी। देर तक न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।

चार वर्ष पहले हुआ था विवाह

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके गांव देवीपुरा से उसके माता-पिता व परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। सीओ विमल रावत ने बताया कि महिला का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। घर में कोई तनाव नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें