रुद्रपुर। पंतनगर कोतवाली क्षेत्र के सिडकुल में झाड़ियों के बीच अज्ञात युवक का शव मिला। बुधवार दोपहर बकरी चराने गए लोगों की नजर अचेत युवक पर पड़ी।
जांच के पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है। सिडकुल चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट वहां पहुंचे।
युवक की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के पास से पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिले है। वहीं पुलिस को युवक की जेब से एक बंद मोबाइल फोन मिला है।
पंतनगर सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की पुष्टि होगी। इससे पहले भी सिडकुल पावर हाउस के पास कई शव बरामद हो चुके हैं।
कई मामलों में मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है लेकिन कई की पहचान नहीं हो पाई। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा।