फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी टाइगर्स ने जीती देव सिंह मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
खटीमा में फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। प्रथम देव सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बॉबी टाइगर्स ने कमल इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोसीकुआं-भट्टा के मैदान में आयोजित स्पर्धा का फाइनल बॉबी टाइगर्स एवं कमल इलेवन के बीच खेला गया। पहले हॉफ के 15वें मिनट में बॉबी टाइगर्स के खिलाड़ी मनीष ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। जिसके बाद कमल इलेवन के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन बॉबी टाइगर्स के खिलाड़ियों ने प्रयास विफल कर दिए। दूसरे हॉफ के अंतिम क्षणों में कमल इलेवन के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी की बदौलत एक गोल दागकर मैच को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट से फाइनल मुकाबले का निर्णय किया गया। पेनाल्टी शूटआउट में बॉबी टाइगर्स ने कमल इलेवन को 5-3 से हराया। वहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेश बॉबी राठौर, राज किशोर सक्सेना, प्रेम सिंह ज्याला, बॉबी खोलिया, प्रवीण भंडारी, होशियार सिंह खोलिया, मनोहर बोरा, रवि बसेड़ा, पीयूष, प्रेम सिंह पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें