फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रश्नपत्रों पर गढ़ी जाएंगी वर्ष भर की तैयारी

Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परीक्षार्थियों और शिक्षा महकमे के लिए तैयारी की बस 20 फरवरी की रात ही शेष बची है। 21 फरवरी को परीक्षार्थी अपने प्रश्नपत्र को हल करने में जुटे होंगे तो 110 केंद्र प्रभारी सहित 25238 कक्ष निरीक्षक अपने कक्ष में परीक्षा संपन्न कराने को अपनी डयूटी पर तैनात होंगे। परीक्षार्थियों और विभाग दोनों के लिए शुक्रवार की रात मुश्किल होने वाली है, क्योंकि अब वर्ष भर की तैयारी प्रश्नपत्र पर गढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार से 110 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब बस एक रात की ही बात है। साल भर की गई मेहनत का एहसास परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करके होगा कि वह किस स्थिति में हैं और आने वाले समय में उनके भविष्य की दिशा क्या होगी।
दूसरी ओर करीब एक महीने से तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग के लिए भी परीक्षा सकुशल संपन्न कराना किसी चुनौती और परीक्षा से कम न होगा। अधिकारियों के अनुसार जिले में 37 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 39924 छा़त्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। निगरानी के लिए नौ सचल दल व सीईओ कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि बोर्ड की ओर से तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर 9759422324,7895945044 और 9760663559 पर संपर्क किया जा सकता है।
-

परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों सहित कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड की ओर से मिली सभी गाइडलाइन से अवगत करा दिया है। -केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें