फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने ली कृषि विभाग की बैठक, सुविधाओं को बताया अपर्याप्त

विज्ञापन
खटीमा में कृषि विभाग कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक करते ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कृषि विभाग के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में मिली जानकारियों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने अपर्याप्त बताते हुए इसे महज सरकारी खानापूर्ति बताया। बैठक में विकासखंड को उपलब्ध होने वाली विभागीय सुविधाओं को बढ़ाकर तीन व चार गुना अधिक करने की मांग की गई। ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी द्वारा बुलाई गई कृषि विभाग के कर्मचारियों की बैठक की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी ने की। सहायक कृषि अधिकारी वीके पांडे, निधिराज सिंह, कृषि सहायक झनकट आरडी ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि बड़े फार्मरों को दी जाती है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सेक्टर वर्ष 2019-20 में बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण की दी गई मात्रा कृषि क्षेत्र की तुलना में शून्य है। ब्लाक प्रमुख नामधारी एवं ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बिष्ट ने सरकार द्वारा दी जाने वाली मात्रा को शून्य बताया। उन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों से कृषि कार्य के लिए शासकीय सुविधाओं की मात्रा बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र की तुलना में खाद, बीज, कृषि संयंत्र अन्य सामग्री की मात्रा बढ़ाई जाने की मांग उठाई। यहां मौजूद कृषि विभाग के कर्मचारियों ने मामला मुख्य कृषि अधिकारी के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में बंडिया कृषि सहायक कलावती बिष्ट, खेतलसंडा कृषि सहायक विनोद कुमार, बिगराबाग कृषि सहायक ललित सिंह सामंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें