रुद्रपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से यूजी और पीजी के अंतिम सत्र की परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग की है। साथ ही जो छात्राएं व छात्र ऑनलाइन परीक्षा न दे पाएं उनकी परीक्षा निजी परीक्षा केंद्र में कराने की मांग की। सोमवार को इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य डॉ कमल किशोर पांडे के माध्यम से कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज व सामाजिक दूरी का पालन करवाने की भी मांग की। साथ ही खटीमा, सितारगंज जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षाथियों के लिये भी परिवहन व्यवस्था, यूपी और कंटेनमेंट जोन से आने वाले विद्यार्थियों को लेकर उचित व स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम कालड़ा, मयंक माटा, शिवम राठी थे।