गदरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती के विरोध में भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने पावर हाउस के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और जेई को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में किसान और ग्रामीण ग्राम मझरा शिला स्थित पावर हाउस पहुंचे। उन्होंने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष गोराया ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती की जा रही है। आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद जेई हरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर अशोक गंडा, राजेंद्र तनेजा, हरजीत सिंह, विजय छाबड़ा, रंजीत सिंह, अविनाश मैनी, पवन कुमार, भजनलाल आदि मौजूद रहे।