फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महापंचायत के लिए भाकियू कार्यकर्ता हरिद्वार रवाना

Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता हरिद्वार में होने वाली किसान महापंचायत के लिए जसपुर से बड़ी संख्या में रवाना हुए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसान महाकुंभ को सफल बनाने के लिए संगठन के कई कार्यकर्ता पहले ही हरिद्वार पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर सहित विभिन्न प्रदेशों से किसान एवं पदाधिकारी इस शिविर में भाग लेने आ रहे हैं। प्रथम दिवस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया जाएगा। दूसरे दिन किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनकी समीक्षा की जाएगी। वहीं तीसरे दिन किसानों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान की मांग की जाएगी। वहां जितेंद्र सिंह जीतू, दर्शन सिंह देयाल, विजेंद्र सिंह,चौधरी किशन सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप काका, मुख्तार सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप सिंह, कल्याण सिंह, दीपक सिंह कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें