काशीपुर। समाजवादी पार्टी की रविवार को पंजाबी सभा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव यूथ एवं नैनीताल लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा का बुलडोजर बेटियों के कातिलों की तरफ मुंह नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कमजोर साबित हो रही है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा की मौजूदगी में इमरान को यूथ ब्रिगेड सपा का प्रदेश सचिव, अरविंद कुमार को डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबरखेड़ा निवासी इमरान सद्दाम हुसैन आदि ने कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहां पर सपा प्रदेश सचिव अमरदीप सिंह सिद्धू, प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अमित कुमार, सचिन चौधरी, रमेश चंद यादव, यामीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।