फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में भाजपा की कार्यशाला और संगठनात्मक बैठक संपन्न

Mon, 20 Jul 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला हुई। इसके अलावा एक होटल में विधानसभा की संगठनात्मक बैठक हुई। कार्यशाला में चिकित्सा, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठनात्मक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मेयर विकास शर्मा ने भाजपा को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा वाला संगठन बताया। बैठक में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कार्यक्रम संयोजक सुरेश कोहली, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, शालिनी बोरा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी के साथ शहरी विकास संवाद में शामिल हुए मेयर बाली
काशीपुर। मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के निकायों के अध्यक्षों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
देहरादून में आयोजित बैठक में शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरों के निर्माण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मेयर बाली ने कहा कि नगर के समग्र व संतुलित विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए नगर निगम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व व मार्गदर्शन में काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और विकासशील शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय निकायों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें