फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य बाजार में भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इस कृत्य से उनकी सिख समाज के प्रति मानसिकता उजागर होती है। कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार समाज के सम्मानजनक व्यक्तियों पर अमर्यादित टिप्पणियां कर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सिख समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेगी। वहां रिजवान हुसैन, संतोष गुप्ता, मुनि भुसरी, अजय बाठला, संदीप कंबोज, रजत कुमार, विषभ अरोरा, पूनम ग्रोवर, मानसी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें