फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गदरपुर से घर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दम तोड़ा

Fri, 17 Jul 2026 07:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता एवं मोटर वाइंडर अजय यादव की मौत हो गई। वह गदरपुर से घर लौट रहे थे कि हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अजय यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता बाइक वाइंडर की मौत हो गई। मृतक गदरपुर से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, भदईपुरा निवासी 50 वर्षीय अजय यादव मोटर वाइंडिंग का काम करते थे। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी स्कूटी से गदरपुर किसी काम से गए थे और वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर हाईवे यूपी इलाके के समीप पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को बिलासपुर सीमावर्ती एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बिलासपुर रुद्र बिलास पुलिस चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें