महिला बिल पास होने पर खुशी जताती महिलाऐं
किच्छा/रुद्रपुर। नारी शक्ति वंदन महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ डीडी चौक पर मिठाई बांटी। वहां महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला, पूनम अग्रवाल, शैली फुटेला, लता सिंह, मीरा तिवारी आदि थे। इधर रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के साथ खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी। वहां महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, शालिनी बोरा, रजनी रावत, स्वाति शर्मा, चंद्रकला राय, दीपा राय, माही आदि मौजूद रहे।
महिला आरक्षण बिल मातृशक्ति का सम्मान : ज्योतिराज
गदरपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा में महिला आरक्षण का विधेयक पेश होने पर मिठाई बांटी। मोर्चा की अध्यक्ष ज्योतिराज ने इसे महिला सशक्तीकरण का अध्याय बताया। कहा कि यह मातृशक्ति का सम्मान है। इस दौरान पूनम, ज्योति, रिंकी, जमुना, मनदीप, मानसी, स्वीटी, अनिता मौजूद रहीं।
नारीशक्ति वंदन विधेयक बिल पेश होने पर मनाया जश्न
खटीमा। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारीशक्ति वंदन विधेयक बिल पेश होने पर महिला माेर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया के नेतृत्व में बाजार के मुख्य चौक पर मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। वहां धना भंडारी, तारा बिष्ट, विमला मुडेला, जानकी पांडेय, विमला बिष्ट, माया जोशी, संगीता राणा, नीलू गुप्ता आदि रहीं।
महिला बिल पास होने पर खुशी जताती महिलाऐं
महिला बिल पास होने पर खुशी जताती महिलाऐं