फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 2027 में हैट्रिक बनाकर प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार : मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला मंत्री महेश सिंह प्रजापति के कार्यालय पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में हैट्रिक बनाने जा रही है और पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और कई ऐसे कानून लागू हुए हैं जो पूरे देश के लिए मिसाल हैं। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष राजकुमार, विनोद प्रजापति, विशाल कुमार, गौरव प्रजापति, नीलकमल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें