फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 15 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज में सनातन धर्म मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाते सौरभ बहुगुणा ।
विज्ञापन
सितारगंज/जसपुर/दिनेशपुर/गदरपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सनातन धर्म मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण मित्रों से भी बात की। वहां कमल जिंदल, आदेश चौहान, सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, आदेश ठाकुर, अरविंदर चौरसिया आदि थे। जसपुर में सुबह सात बजे पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने माता काली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, महेश प्रजापति, सुधीर विश्नोई, डॉ. एमपी सिंह आदि थे। विधायक अरविंद पांडेय ने निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, अनादि मंडल, हिमांशु सरकार, सुनीता मिस्त्री, अतुल पांडेय, अनिंदिता सरकार आदि के साथ दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर और जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राकेश भुड्डी, सतीश छाबड़ा, रमन छाबड़ा, सुरेश खुराना, नीरज शर्मा आदि के साथ गदरपुर के श्री शिव पार्वती मंदिर में सफाई अभियान की शुरुआत की। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें