फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा ने नामित किए विधानसभा क्षेत्र विस्तारक और लोकसभा क्षेत्र संयोजक

Fri, 29 Dec 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण वर्ग में मंचासीन रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य। संव
विज्ञापन
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विस्तारक और पांचों लोकसभा क्षेत्र के लिए संयोजक नामित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से यह मनोनयन काशीपुर में आयोजित विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर किया गया। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव के प्रबंधन और संगठन की मजबूती में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन




अजय भट्ट ने कहा कि देशभर में मोदी की गारंटी की विश्वसनीयता बढ़ी है। हम सभी को केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें हर कार्यकर्ता को समुचित सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हर बूथ तक संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, विस्तारक समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, आदित्य कोठारी, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा आदि मौजूद रहे। संवाद


भाजपा की 2024 की प्रचंड जीत : भट्ट
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने यह तय कर दिया है कि 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का गौरव और ज्यादा बढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें