फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए भाजपाइयों ने भी भरी हुंकार

Tue, 07 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत को एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल के माध्यम से ज्ञापन भेजा और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तहसील परिसर पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीमांत क्षेत्र कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। अतिवृष्टि, ओलावृष्टि के कारण पूर्व में मटर की फसल, सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसानों को गेहूं की फसल का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

कई जगह पूरी तरह फसल नष्ट हो चुकी है, जिस कारण किसान अपने बैंक लोन भी जमा नहीं कर पाएंगे। विधायक धामी ने किसानों को बैंकों और अन्य ऋण माफ किए जाएं व उचित मुआवजा दिया जाए। अन्य वक्ताओं में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, अमित पांडे, हिमांशु बिष्ट, जगजीत सिंह मल्ली, कश्मीर सिंह थे। संचालन मंडल महामंत्री अजय मौर्य ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा, किसान नेता महेंद्र सिंह दिगारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा, सतीश गोयल, दान बहादुर सिंह, कै. गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी, बल्देव सिंह, नरेंद्र भट्ट, दीपक तिवारी, रामू भारती, सतीश चंद्र भट्ट, त्रिलोक सिंह गैड़ा, जगत सिंह भंडारी, श्रीकांत, मन्नू महर, बबलू भंडारी, किशन सिंह भंडारी, राजेंद्र जेठी, पूरन धामी, नवीन कन्याल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें