फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला जलाने को लेकर पुलिस और भाजपाइयों में धक्कामुक्की

Sun, 30 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
पुलिस से झड़प करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिडकुल कर्मी सरिता हत्याकांड का खुलासा नहीं होने और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को भाजपाई सड़कों पर उतर आए। जुलूस प्रदर्शन के बाद सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे भाजपाइयों से पुलिस ने पुतला छीनकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और भाजपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई। 
विज्ञापन



भाजपा नेताओं ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को अग्रसेन चौक पर सीएम का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया। दोपहर को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, राधेश शर्मा अग्रसेन चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में जनता इंटर कालेज से दर्जनों भाजपाई पुतले के साथ सिविल लाइन से जुलूस निकालते हुए अग्रसेन चौक की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनसे पुतला छीनने लगे। पुतला छीनने को लेकर भाजपाइयों और पुलिस में काफी देर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। तहसीलदार डा. अमृता शर्मा और कोतवाल जेसी पाठक ने मौके से जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हरीश सुखीजा, विजय फुटेला, सुशील कुमार, नत्थूलाल गुप्ता, कांती कोली, सुशील कुमार, अर्जुन विश्वास, धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, शिव कुमार सहित करीब दो दर्जन भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें