फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा ने की गड़बड़ी, मतदाताओं के बीच जाएंगे कार्यकर्ता : गावा

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/सितारगंज। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी की थी। इसी के चलते कांग्रेस को जिले में रुद्रपुर निगम, काशीपुर निगम और खटीमा पालिका अध्यक्ष की सीटों पर हार का सामना करना पड़ा जबकि इन सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीलीभीत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गावा ने मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत प्रेस वार्ता की। उन्होंंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिनका नाम वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में था, उनका नाम भी निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। गावा ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सूचना के अधिकार के माध्यम से निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा जाएगा। इसमें संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। वहां पर उमेश राठौर, विनोद चंद, नरेंद्र आर्या, देवेंद्र कन्याल, रमेश रौतेला, नासिर खान आदि थे।
विज्ञापन

उधर सितारगंज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
वहां नवतेज पाल सिंह, सरताज अहमद, हरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, हरीश दुबे, राकेश बाबा टिक्कू, रामनगीना प्रसाद, दिलबाग सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें